गुरुवार, 11 सितंबर 2008

नमस्कार। आप सभी का मेरे ब्लाग में स्वागत है। जैसे कि आप जानते ही होंगे, मेरा नाम विदुर है। मेरा जन्म छः जून 1987 को मिशिगन के लेनसिंग शहर मे हुआ था। दो महीने की उम्र मे ही मै अपने माता-पिता के साथ दिल्ली चला गया। दिल्ली मे मै संयुक्त परिवार मे रहता था। मेरे माता-पिता, भाई-बहन, चाचा-चाची, दो चचेरे भाई एवं दादा-दादी सब एक ही घर में रहते थे। संयुक्त परिवार मे रहने का मज़ा ही कुछ और है।घर मे हमेशा कोई न कोई रहता है। कभी अकेलापन महसूस नही होता।
दिल्ली मे हमारा शीला सिनेमा के नाम से सिनेमा घर है, जिसका मेरे दादाजी ने मेरी दादी के बाद नामकरण किया। वहाँ ज़्यादातर हिंदी पिकचरें ही चलती है। इसी कारण मै हिंन्दी पिकचरों मे बहुत रुची लेता हूँ।
मेरे अनुसार 'शोले' दुनिया की सबसे श्रेष्ठ पिकचरों मे से एक है। निर्देशन एवं अभिनय मे कोई खोट नही है। यदि आप ने अभी तक यह पिकचर नही देखी हो, तो मेरी राय माने और जल्द से जल्द इसे देखने का प्रय्त्न कीजिए।

1 टिप्पणी:

उन्मुक्त ने कहा…

नमस्कार, आपका हिन्दी चिट्ठाजगत में स्वागत है।