शनिवार, 1 नवंबर 2008

मिशिगन मे दिवाली

शुक्रवार, 31 अक्तूबर को भारतीय विद्यार्थी संगठन ने दिवाली का उत्सव मिशिगन यूनियन मे मनाया। इस साल तकरीबन 200 लोग दिवाली मनाने आए। शाम की शुरुआत लक्षमी पूजा से की गयी। पूजा करने के बाद, सभी लोगों ने फुलझड़ियाँ जलाईं। कुछ लोगों ने भारतीय नृत्य, नाटक और सगीत का प्रदर्शन किया। हमारी हिन्दी कक्षा के प्रशांत जी संगीतकारों के समूह मे शामिल थे। उस समूह का नाम ‘मेज़ मिर्ची’ है। मेज़ मिर्ची ने ‘आकपैला’ तरीके से गाना गाया, यानि उन्होंने किसी संगीत वाद्य का इस्तेमाल नही किया और सारे संगीत वाद्यों की आवाज़ मुँह से ही निकाली। उनका प्रदर्शन बहुत ही मनोरंजक था। इस प्रदर्शन के पश्चात, सारे मेहमानों ने मिल जुलकर लज़ीज़ भारतीय खाना खाया।
पिछले तीन सालों से मै भारतीय विद्यार्थी संगठन के शासक मंडल पर रहा हूँ। दिवाली के नियोजन मे लगभग 2 महीने लगते हैं। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से फुलझड़ियाँ जलाने की आज्ञा लेने मे बहुत समय लग जाता है। चूंकि हमे इस साल भारतीय रेस्टोरेन्ट से खाना लाने की आज्ञा नही मिली, हमे विश्वविद्यालय के बावर्चियों को भारतीय खाने को पकाने का तरीका सिखाना पड़ा। यह बहुत ही कठिन कार्य था, परंतु, अंत मे उन्होंने काफ़ी अच्छा खाना बना ही लिया। सभी मेहमानों को यह उत्सव बहुत ही अच्छा लगा, और उनको खुश देख मुझे बहुत प्रसन्नता हुई।

2 टिप्‍पणियां:

Asha Joglekar ने कहा…

It is great that you are celebrating Deewali in a Foreign country. Happy Deewali .

विजय तिवारी " किसलय " ने कहा…

आलेख / जानकारी पढ़ कर अच्छा लगा
- विजय तिवारी ' किसलय '
जबलपुर