बुधवार, 28 नवंबर 2007

ओम शान्ति ओम

ओम शान्ति ओम यह फ़िल्म दिवाली के दिन रिलीज़ हुई थी। माना जात है कि कई सालों में यह सबसे बडी फ़िल्म है। भारत में अपने पहले ही हफ़्ते में उन्होंने 20 मिल्ल्यन डॉलर बना लिये। आज यह फ़िल्म यु-के के भी टॉप दस फ़िल्मों के लिस्ट में है जो काफ़ी गर्व की बात है।इस फ़िल्म के उत्पादक स्वयं शाहरुख खान ही है जो कि फ़िल्म के अभीनेता भी है। इस फ़िल्म के निर्देशक उनकी दोस्त फ़राह खान है और यह फ़िल्म उनकी दुसरी ही फ़िल्म है और उन्होंने कमाल का काम किय है। इस फ़िल्म में दिपिका पदुकोण पहली बार अभिनेत्री बनी है और उन्होंने बहुत अच्छी ऍक्टिन्ग की है।
इस फ़िल्म का पहला भाग 1970’स में लिया है जब ओम(शाहरुख खान) एक जुन्यर आर्टिस्ट थे और शान्ति(दिपिका) एक बडी अभिनेत्री थी और ओम उससे बहुत प्यार करता था। परन्तु उन दोनों की मौत हो गयी और फ़िर दोनों का पुनर्जन्म हुआ। इस बार ओम बहुत बडा अभिनय बन गया और जब वह तीस साल क हुआ तब उसे शान्ति वापस मिलती है। इस बार शान्ति एक जुन्यर आर्टिस्ट है। परन्तु यह मूवी जरूर देखनी चाहिए और इस फ़िल्म का एक गाना है जिसमें 31 स्टार्स है और बहुत ही हिट हुआ।
-ॠषित दवे

1 टिप्पणी:

आलोक ने कहा…

c/जात/जाता
c/अभीनेता/अभिनेता
c/दुसरी/दूसरी
c/किय/किया
c/दिपिका पदुकोण/दीपिका पादुकोण
c/ऍक्टिन्ग/ऍक्टिङ्ग (या ऍक्टिंग)
c/क/का