बुधवार, 17 अक्तूबर 2007

राज कपूर – भाग 1

राज कपूर का जन्म 1924 में हुआ था। पहली बार वह सन 1935 में उन्होंने फ़िल्म इक्बाल में अभिनय किया था। वे बांबे टाकीज़ स्टुडिओ में सहायक का काम करते थे। उनके पिता प्रुथ्वीराज कपूर को विश्वास ही नहीं था कि राज कपूर प्रसिद्ध होएन्गे। केदार शर्मा की वजह से ही वह ऊपर आयें थे और उन्होंने राज कपूर को अपनी फ़िल्म नीलकमल में नायक बनाया। सन 1948 में ही उन्होंने आर-के-फ़िल्म्स की स्थापना की और निर्देशक बन गये। इसी साल में उन्होंने फ़िल्म आग का निर्देशन किया और वह फ़िल्म काफ़ी सफ़ल रहीं।
राज कपूर ने सन् 1948 से 1988 तक अनेक सफल फिल्मों का निर्देशन किया जिनमें ज्यादातर फिल्में बॉक्स आफिस पर सुपर हिट रहीं। अपने द्वारा निर्देशित अधिकतर फिल्मों में राज कपूर ने स्वयं हीरो का रोल निभाया। राज कपूर और नर्गिस की जोड़ी सबसे अच्छी फिल्मी जोड़ियों से एक थी, उन्होंने फिल्म आह, बरसात, आवारा, श्री 420, चोरी चोरी आदि में एक साथ काम किया था।
राज कपूर ने फिल्म बॉबी का निर्माण व निर्देशन किया । बॉबी सन् 1973 में प्रदर्शित हुई जो बॉक्स आफिस पर सुपर हिट हुई। अपनी इस फिल्म में उन्होंने अपने बेटे ऋषि कपूर और नई कलाकार डिंपल कापड़िया को मुख्य रोल दिया और दोनों ही बाद में सुपर हिट स्टार बन गये।
-ॠषित दवे

1 टिप्पणी:

ePandit ने कहा…

राज कपूर हमारे भी पसंदीदा अभिनेता तथा निर्देशक हैं। उनके बारे कुछ जानकारी यहाँ भी ले सकते हैं।