बुधवार, 24 अक्तूबर 2007

क्रिकेट का खेल

भारत मे क्रिकेट का खेल बहुत लोकप्रिय है | भारत मे क्रिकेट की शुरुआत ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान हुई | क्रिकेट का खेल एक गोल मैदान पर खेला जाता है| मैदान के बीच एक भूरे रंग का क्रिकेट िपच होता है| इस िपच के दोनो त्रफ़ िवकेट लगे होते है| िवकेट तीन लकड़ी के डंडो से बना होता है | िपच की लंबाई लगभग 22 गज़ होता है | क्रिकेट एक टीम खेल है | एक टीम में 11 लोग होते है | एक टीम मे 6 बल्लेबाज़, 4 गेंदबाज़ और एक िवकेटकीपर होते है | क्रिकेट का विश्व कप हर चार साल बाद खेला जाता है | भारत ने आजतक एक विश्व कप जीता है| भारत का पहला विश्व कप िवजय 1983 में हुआ था |

क्रिकेट का खेल तीन तरीको से खेला जाता है | इनमे से पहला है टेस्ट मैच | टेस्ट मैच पांच िदनो तक खेला जाता है | एकदिवसीय क्रिकेट एक िदन में खेला जाता है | एकदिवसीय क्रिकेट मे हर टीम को 50 ओवर खेलने पडते है | ओवर का यह मतलब होता है की गेंदबाज़ 6 बार बल्लेबाज़ की ओर गेंद फेंकता है | इसके अलावा आजकल 20-20 क्रिकेट काफ़ी लोकप्रिय हो रहा है | 20-20 क्रिकेट में हर टीम को 20 ओवर खेलना होता है |

कोई टिप्पणी नहीं: